Niche Placement Firm: भारत में इस समय लगभग 40000 से ज्यादा कॉलेज हैं, लेकिन जब बात प्लेसमेंट की आती है तो सबका ध्यान सिर्फ आईआईटी, आईआईएम और NIT में पढ़ रहे स्टूडेंट्स पर ही जाता है। बाकी के लाखों स्टूडेंट जो छोटे शहरों जैसे नासिक, भोपाल, रांची, कोयंबटूर, लखनऊ, गोरखपुर के कॉलेज में पढ़ते हैं उनके लिए कोई भी Structured Placement सपोर्ट नहीं है, अगर है तो बहुत कम है। यही आपके पास एक Business Opportunity है।
अगर आप भी एक ऐसी ही Niche Placement Firm बनाना चाहते हैं जो स्पेशली Tier -2 सिटी के कॉलेज के स्टूडेंट के लिए काम करें तो यह आर्टिकल मैंने आपके लिए ही लिखा है। यहां पर हम स्टेप वाइज स्टेप यह चीज समझने की कोशिश करेंगे कि एक प्लेसमेंट फर्म कंपनी बनाने के लिए बिजनेस रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, कॉलेज में नेटवर्क कैसे बनाना है, Employer और Client तक कैसे अपना संबंध बनाना है। यह सब चीज हम Theoretically और Practically दोनों माध्यमों से समझने की कोशिश करेंगे।
Overview: Niche Placement Firm
| Article Name | Build a Niche Placement Firm |
| Niche Type | Online Earning & Business |
| Article Language | Hindi |
| Article Length | 1000+ Words |
| Reading Time | 5 Minutes |
| Author Name | Rahul SY |
| Our Website | https://jobseureka.com |
Placement Firm में किसके लिए काम करना होगा?
हम अमूमन यह देखते हैं कि टियर-2 कॉलेज स्टूडेंट की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यही होती है कि उनके पास ज्यादा Exposure नहीं होता, उन्हें यह नहीं पता होता है कि एक अच्छा और कॉन्फिडेंट रिज्यूम कैसे लिखना है, इंटरव्यू में क्या बोलना है-क्या नहीं बोलना है, कॉर्पोरेट के culture कैसे होते हैं। यह सब चीज उन्हें कोई सीखना भी नहीं है। कॉलेज के TPO (Training and Placement Officer) अकेले 400 से 500 स्टूडेंट हैंडल करते हैं, उनके पास इतना टाइम ही नहीं होता कि वह एक-एक स्टूडेंट को यह सब चीज सिखा सके।
दूसरी तरफ Employer खासकर मिड साइज कंपनी Tier-2 टैलेंट हायर करना तो चाहती है लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि इन कॉलेज तक कैसे पहुंचे, आप दोनों के बीच की यही खाली पड़ी जगह को भरने का काम कर सकते हैं, और अपना एक बिजनेस बना सकते हैं।
Related Article: How to Build a Niche Placement Firm Exclusively for Tier-2 College Students in India
How to do Business Registration
बहुत से लोग Niche Placement Firm को Informally शुरू तो कर देते हैं लेकिन बाद में पछताते बहुत हैं। इसका कारण यह है कि, कॉलेज और कंपनी इन दोनों Professional और Legal Entity के साथ काम करने के लिए आपके पास Business Registration होना बहुत ही जरूरी है।
- LLP या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी: अगर अकेले शुरू कर रहे हैं तो एलएलपी सस्ता और आसान है। अगर बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स टार्गेट करने हैं तो प्राइवेट लिमिटेड ज़्यादा विश्वसनीयता देता है।
- जीएसटी रजिस्ट्रेशन: ₹20 लाख से ज़्यादा टर्नओवर होने पर ज़रूरी है, लेकिन पहले से करवा लें। कंपनियाँ इनवॉइस के लिए जीएसटीआईएन माँगती हैं।
- शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन: अपने राज्य के नियमों के हिसाब से ज़रूरी है, चाहे आप को-वर्किंग स्पेस से ही काम कर रहे हों।
- PAN और TAN: इनवॉइसिंग और टीडीएस के लिए चाहिए होगा।
अगर आप एक अच्छे CA से मिलते हैं तो वह आपका पूरा रजिस्ट्रेशन का काम ₹15,000 से ₹20,000 के अंदर कर देगा।
How to Make Your Own College Network
यह आपको एक पेचीदा काम लग सकता है लेकिन सच यही है की सबसे पहले आपको अपना स्टूडेंट पाइपलाइन बनाना होगा। जब आपके पास एक अच्छी खासी स्टूडेंट की लिस्ट होगी, तब आप उस लिस्ट को Employer के पास लेकर जाएंगे, बिना स्टूडेंट के आपके पास ऑफर करने के लिए कुछ होगा ही नहीं। अपने टारगेट सिटी के 10-15 कॉलेज Visit करिए। TPO से मिले, उन्हें सीधा बताएं कि आप एक प्लेसमेंट एजेंसी चला रहे हैं जो आपके स्टूडेंट को कंपनी से कनेक्ट करेगी, वो भी बिल्कुल फ्री में और Resume Preparation, Mock Interviews और Real Job Opportunities कॉलेज के स्टूडेंट को प्रोवाइड करेगी।
What will be the Revenue Model
एक प्लेसमेंट एजेंसी में कमाई करने के कई सारे तरीके होते हैं, जो नीचे दिए गए हैं-
- Employer-Paid Placement Fee: यह सबसे कॉमन मॉडल है। कंपनी हायर किए गए कैंडिडेट की पहली साल की सीटीसी का 8% से 12% आपको देती है। अगर स्टूडेंट ₹4 एलपीए पर प्लेस हुआ, तो आपकी कमाई ₹32,000 से ₹48,000 प्रति प्लेसमेंट। साल में 50 प्लेसमेंट = ₹16 लाख से ₹24 लाख।
- Campus Drive Facilitation Fee: कुछ कंपनियाँ कैंपस ड्राइव के लिए ₹15,000 से ₹50,000 फ्लैट फीस भी देती हैं — लॉजिस्टिक्स और कोऑर्डिनेशन के लिए।
- Training Programs: स्टूडेंट्स को प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग — कम्युनिकेशन, एप्टीट्यूड, इंटरव्यू स्किल्स — के लिए ₹2,000 से ₹8,000 प्रति स्टूडेंट चार्ज कर सकते हैं।
- College Retainer: एक बार रेपुटेशन बन जाने पर कॉलेज आपको ₹1 लाख से ₹3 लाख प्रति वर्ष रिटेनर दे सकती हैं।
एक चीज हमेशा याद रखना कभी भी स्टूडेंट से प्लेसमेंट के लिए पैसे मत मांगना यह Ethically गलत भी है और आपकी रेपुटेशन को खराब कर सकता है।
Must Read This: How to Start Recruitment Agency from Home without Money
How to Connect with the Employers
आपको शुरुआत मेंInfosys, TCS या Wipro के पीछे नहीं भागना है, ना ही यह कंपनियां आपके छोटे प्लेसमेंट फर्म को Approach ही करेंगे। इन कंपनियों का खुद का विशाल रिक्रूटमेंट सिस्टम होता है और आप इसे कभी भी Compete नहीं कर सकते। इसके बजाय 50 से 500 एम्पलाइज वाली कंपनियां टारगेट करें जैसे MSME manufacturers, regional IT firms, D2C startups, logistics companies, healthcare chains इन्हें टैलेंट चाहिए लेकिन यह जानते नहीं की Tier-2 College तक कैसे पहुंचे।
उन्हें Specific Offer करें, उनसे कहे कि हमारे पास नासिक के तीन कॉलेज में 300 फाइनल ईयर मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट है क्या आप 10 स्क्रीन कैंडिडेट से मिलना चाहेंगे। यह पिच ज्यादा इफेक्टिव है, बजाय इसके कि हम आपको बेटर हायर करने में हेल्प करेंगे। याद रखें आपकी Communication Skill का बहुत बड़ा रोल यहां पर होने वाला है।
Tools Aur Operations
अपना खुद का प्लेसमेंट फर्म बनाने के 6 महीने तक आपको किसी भी महंगे सॉफ्टवेयर को खरीदने की जरूरत नहीं है। मैंने नीचे लिस्ट दे रखी है आप उन्हें फॉलो कर सकते हैं-
- Google Sheets: स्टूडेंट्स का प्रोफाइल, एप्लिकेशन और प्लेसमेंट स्टेटस ट्रैक करने के लिए। बिल्कुल फ्री है।
- WhatsApp Business: स्टूडेंट्स और टीपीओ से कम्युनिकेशन के लिए। वो पहले से यहीं पर हैं।
- LinkedIn: एम्प्लॉयर्स से रिलेशनशिप बनाने और अपनी प्लेसमेंट्स शोकेस करने के लिए।
- Basic Website: एक क्लीन पेज जहाँ आपकी सर्विसेज, सक्सेस स्टोरीज और कॉन्टैक्ट डिटेल्स हों। ₹3,000 से ₹5,000 में बन जाती है।
आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे की बहुत सारी एजेंसियां 50 से 60 लाख का Revenue केवल गूगल सीट पर ही काम करके बना लेती है। Tools की Paralysis में कभी भी नहीं पड़ना चाहिए।
Conclusion
आपको यह बात समझने की कोशिश करनी चाहिए कि Tier -2 college के स्टूडेंट second-rate नहीं है, वह सिर्फ underprepared और underrepresented है। एक प्लेसमेंट एजेंसी जो genuinely उनके लिए काम करेगी, जो उन्हें प्रिपेयर करेगी उनका रिज्यूम बनाएगी, उनका मॉक इंटरव्यू करवाएगी, उनकी advocacy करेगी और रियल अपॉर्चुनिटी उन तक पहुंचाएगी वह सिर्फ प्रॉफिटेबल ही नहीं होगी वह कुछ मीनिंगफुल भी काम करेगी।
एक ऐसी मार्केट में जहां premium end saturated है और टायर टू स्पेस almost empty पड़ा है यह जगह Occupy करने लायक है, तो मेरी आपको यही सलाह है कि अगर आप एक Niche Placement Firm की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज से ही इस पर काम करना शुरू कर दें।