Fresher Expect: कुछ महीने पहले मेरे एक relative का बेटा college से निकला था। Computer Science में degree थी, CGPA भी 7.8 था, और उसे एक software company से offer आया था ₹2.2 LPA का। उसने मुझसे पूछा कि यह salary ठीक है या नहीं। मैंने उससे पूछा कि city कौन सी है। उसने कहा Lucknow। तो मैंने कहा कि यह salary थोड़ी कम है लेकिन चलने लायक है। अगर यही offer Bangalore या Pune का होता तो यह definitely कम होती। यही सुनकर वो confused हो गया कि same job की salary अलग-अलग city में अलग-अलग क्यों होती है।
यह confusion लगभग हर fresher को होती है। College में कोई नहीं बताता कि job offer evaluate कैसे करें, salary negotiate कैसे करें और किस city में कितनी salary normal मानी जाती है। इस article में हम यही समझेंगे। City-wise salary breakdown के साथ यह भी जानेंगे कि किन factors पर salary depend करती है और एक fresher को job offer accept करने से पहले क्या check करना चाहिए।
Overview: Fresher Expect
| Article Name | How Much Salary Should a Fresher Expect |
| Niche Type | Career Growth |
| Article Language | Hindi |
| Article Length | 1200+ Words |
| Reading Time | 7 Minutes |
| Author Name | Rahul SY |
| Our Website | https://jobseureka.com |
Why Salary Differs City to City
पहले यह fundamental बात समझ लेते हैं कि same role की salary different cities में different क्यों होती है। इसके पीछे सबसे बड़ा factor है cost of living। Mumbai में एक decent 1BHK flat का rent ₹18,000 से ₹25,000 per month होता है। वहीं Patna या Ranchi में same size flat ₹5,000 से ₹8,000 में मिल जाती है। तो company भी naturally city के हिसाब से salary adjust करती है।
दूसरा factor है talent pool और competition। Bangalore में IT companies की भरमार है और वो experienced और fresher दोनों के लिए compete करती हैं। इसलिए वहाँ salaries automatically ज़्यादा होती हैं। तीसरा factor है industry concentration। जिस city में जो industry ज़्यादा है वहाँ उस field की salary naturally better होती है।
Related Article: What Not to Write in a Resume — 7 Common Resume Mistakes
Metro Cities Salary — कितना मिलता है
Metro cities में salaries सबसे ज़्यादा होती हैं लेकिन expenses भी उतनी ही ज़्यादा होती हैं।
Mumbai:
यहाँ freshers को generally ₹3 LPA से ₹6 LPA मिलता है depending on industry। Finance और banking में ₹3.5 से ₹5 LPA normal है। IT sector में ₹4 से ₹7 LPA। लेकिन यहाँ रहने का खर्च बहुत ज़्यादा है। ₹4 LPA में Mumbai में रहना comfortable नहीं होता।
Bangalore:
यह IT freshers के लिए सबसे अच्छी city है। यहाँ software companies ₹4 LPA से ₹8 LPA तक freshers को देती हैं। Product-based companies में यह ₹8 LPA से ₹15 LPA तक भी जाता है। लेकिन यह top tier colleges के लिए है। Average college से आने पर ₹3.5 से ₹5 LPA realistic expectation है।
Delhi NCR:
यहाँ salary range बहुत wide है। ₹2.5 LPA से ₹6 LPA तक freshers को offer होता है। Gurgaon और Noida में IT companies ज़्यादा हैं जहाँ ₹3.5 से ₹6 LPA मिलता है। South Delhi या Central Delhi में roles कम हैं।
Hyderabad:
Hyderabad एक underrated city है freshers के लिए। यहाँ IT sector बहुत strong है और cost of living Bangalore से कम है। ₹3.5 से ₹6 LPA IT freshers के लिए normal range है। और यहाँ का living cost Bangalore से 20-25% कम है यानी effective में यह better deal है।
Pune:
Pune में IT, manufacturing और automobile sector strong है। ₹2.8 से ₹5 LPA freshers के लिए normal है। यहाँ की खास बात यह है कि यह city affordable भी है और opportunities भी हैं।
Tier-2 Cities Salary — सच्चाई क्या है
Tier-2 cities में salaries कम होती हैं लेकिन यहाँ कुछ interesting patterns हैं जो लोग ignore कर देते हैं।
Lucknow:
यहाँ freshers को generally ₹2 LPA से ₹3.5 LPA मिलता है। Government sector और banking में थोड़ा ज़्यादा हो सकता है। Private companies में ₹1.8 से ₹2.5 LPA भी देखने को मिलता है। लेकिन Lucknow में ₹2.5 LPA में काफी comfortable जीवन जिया जा सकता है।
Jaipur:
Jaipur में IT sector slowly grow कर रहा है। ₹2 से ₹3.5 LPA range है। Tourism और hospitality में ₹1.5 से ₹2.5 LPA। BPO और call centers में ₹1.8 से ₹2.8 LPA।
Indore:
Indore एक fast-growing city है। यहाँ ₹2 से ₹3.8 LPA freshers को मिलता है। IT sector में यह ₹2.5 से ₹4 LPA तक जा रहा है। यह city आने वाले सालों में और better होगी।
Nagpur और Bhopal:
इन cities में ₹1.8 से ₹3 LPA range है। Government jobs यहाँ ज़्यादा popular हैं।
Tier-3 Cities और Small Towns — Reality Check
Tier-3 cities में freshers को ₹1.2 LPA से ₹2.5 LPA के बीच offer होता है। यहाँ private sector limited है। ज़्यादातर opportunities government jobs, banks, या local businesses में हैं।
एक honest observation यह है कि अगर आप किसी small town से हैं और आपको ₹1.5 LPA का offer है, तो वहाँ रहकर यह salary comfortable हो सकती है। लेकिन career growth के लिए 1-2 साल बाद किसी बड़े city में shift करने का plan रखें।
Salary Decide करने वाले Other Factors
City के अलावा यह factors भी salary पर बहुत असर डालते हैं:
College और Degree:
IIT, NIT या top management colleges से आने पर salary automatically बेहतर होती है। Average college से आने पर salary कम होती है लेकिन skills strong होने पर यह gap reduce होता है।
Stream और Specialization:
Computer Science और IT की salary सबसे ज़्यादा होती है। Mechanical, Civil में थोड़ी कम होती है। Commerce और Arts freshers को generally ₹1.5 से ₹3 LPA मिलता है।
Company Type:
Product-based companies जैसे Google, Amazon, Flipkart बहुत ज़्यादा देती हैं। Service-based companies जैसे TCS, Infosys, Wipro ₹3 से ₹4.5 LPA देती हैं freshers को। Startups variable होती हैं, कभी ज़्यादा कभी कम।
Internship Experience:
जिन freshers ने paid internship की है और अच्छा काम किया है उनकी salary consistently better होती है। एक internship certificate नहीं, actual work experience matter करता है।
एक Fresher को Job Offer Evaluate करते वक्त क्या Check करना चाहिए
सिर्फ CTC देखकर offer accept मत करें। यह 5 चीज़ें ज़रूर check करें:
पहली बात, CTC और in-hand salary का फर्क समझें। अगर company ₹3.6 LPA CTC offer कर रही है तो in-hand salary ₹22,000 से ₹25,000 per month के आसपास होगी PF और tax deductions के बाद। दूसरी बात, office location और commute check करें। अगर office बहुत दूर है तो travel cost और time दोनों add करें।
तीसरी बात, growth opportunities पूछें। Salary आज कम है तो ठीक है, लेकिन 6-12 महीने में appraisal policy क्या है यह ज़रूर जानें। चौथी बात, variable pay और fixed pay ratio देखें। अगर CTC में बड़ा हिस्सा variable है तो actual में-hand कम होगी। पाँचवीं बात, work from home policy check करें। अगर WFH available है तो smaller city में रहकर metro salary earn करना possible है।
Must Read the Article: Top 10 Career Options 2026 After 12th – Full Career Guide
एक Common Mistake जो Freshers करते हैं
बहुत सारे freshers पहले offer को बिना सोचे accept कर लेते हैं क्योंकि rejection का डर होता है। यह गलती मत करें। एक offer आया तो दूसरी companies में भी apply करते रहें। Multiple offers compare करें। और salary negotiate करने से मत डरें। Recruiter को directly बोलें कि आपकी expectation थोड़ी ज़्यादा है। Worst case वो मना कर देंगे। लेकिन बहुत बार 5-10% increment मिल जाती है सिर्फ एक बार negotiate करने पर।
Salary Check करने के लिए Best Free Tools
अगर आप किसी company का offer evaluate करना चाहते हैं तो यह platforms genuinely helpful हैं:
- Glassdoor: Company specific salary data मिलता है जो real employees ने share किया है
- AmbitionBox: India-specific platform है और बहुत accurate data है
- LinkedIn Salary: Job posting में कभी-कभी salary range mention होती है
- Payscale: Role और city के हिसाब से salary range check कर सकते हैं
इनमें से किसी एक पर जाएं और company का नाम और role type करें। आपको realistic picture मिलेगी कि वो company actually freshers को कितना देती है।
FAQ: Fresher Salary से Related Common Questions
Q1. क्या fresher salary negotiate कर सकता है?
हाँ, बिल्कुल कर सकता है। यह एक myth है कि freshers negotiate नहीं कर सकते। अगर आपके पास कोई internship experience है, कोई certification है या आपको multiple offers हैं तो आप confidently negotiate कर सकते हैं।
Q2. कितनी salary पर job accept करनी चाहिए?
यह आपकी city और field पर depend करता है। लेकिन एक general rule यह है कि अगर salary आपके monthly expenses का कम से कम 2 गुना है तो accept करना reasonable है। और अगर growth opportunity अच्छी है तो थोड़ी कम salary पर भी जाना समझदारी है।
Q3. क्या किसी भी city में remote job से ज़्यादा salary मिल सकती है?
हाँ। अगर आपको किसी metro-based company में remote role मिल जाए तो आप small city में रहकर metro-level salary earn कर सकते हैं। यह 2024-2025 से एक growing trend है।
Q4. Fresher को कितने महीने में first appraisal मिलती है?
Most companies में 6 से 12 महीने में first appraisal होती है। Probation period 3 से 6 महीने का होता है। Offer लेते वक्त appraisal policy ज़रूर पूछें।
Q5. क्या Arts या Commerce fresher को IT से कम salary मिलती है?
Generally हाँ। लेकिन अगर आपने digital marketing, data analytics या finance में specialization की है तो salary gap कम हो जाता है। Skills matter करती हैं, सिर्फ stream नहीं।
Q6. Small city में job करना सही है या metro में shift होना?
यह personal decision है। अगर आपके पास 0-1 साल का experience है तो metro में जाने से growth faster होती है। लेकिन अगर family responsibility है तो small city में start करके gradually move करना भी एक valid approach है।