Resume Mistakes: कुछ साल पहले की बात है। मेरे एक दोस्त ने बड़ी मेहनत से अपना resume बनाया था। उसने उसमें हर वो चीज़ डाली जो उसे लगी कि impressive लगेगी। Objective section में 5 lines लिखीं। Photo लगाई। Hobbies में “listening to music, watching movies, sleeping” लिखा। 12 companies को वो resume भेजा। एक से भी call नहीं आया। फिर हमने मिलकर उसका resume देखा और समझा कि गलती content में नहीं थी, गलती उन चीज़ों में थी जो उसने resume में डालनी ही नहीं चाहिए थीं।
यही problem है ज़्यादातर freshers के साथ। हम सोचते हैं कि resume में जितना ज़्यादा लिखेंगे, उतना अच्छा लगेगा। लेकिन सच यह है कि recruiter एक resume को average 6 से 10 seconds देता है। इन 6 seconds में अगर उसे कुछ ऐसा दिखा जो unprofessional या irrelevant लगा, तो वो resume reject हो जाता है। इस article में हम बात करेंगे उन 7 चीज़ों की जो आपको अपने resume में कभी नहीं लिखनी चाहिए।
Overview: Resume Mistakes
| Article Name | What Not to Write in a Resume |
| Niche Type | Skill Development |
| Article Language | Hindi |
| Article Length | 1200+ Words |
| Reading Time | 7 Minutes |
| Author Name | Rahul SY |
| Our Website | https://jobseureka.com |
Mistake 1: Vague Objective Statement लिखना
ज़्यादातर freshers अपने resume में यह लिखते हैं:
“To work in a reputed organization where I can utilize my skills and grow professionally.”
यह sentence इतना generic है कि हर कोई यही लिखता है। Recruiter रोज़ 50-100 resumes देखता है और हर resume में यही objective होता है। इसे पढ़कर recruiter को कुछ नहीं पता चलता कि आप actually क्या करना चाहते हैं और आप उनकी company के लिए क्यों suitable हैं।
इसकी जगह क्या करें:
Objective की जगह एक 2-3 line का Professional Summary लिखें जो specific हो। जैसे कि “B.Tech Computer Science graduate with hands-on experience in Python and SQL, looking for a software developer role in a product-based company.” यह sentence recruiter को clearly बताता है कि आप कौन हैं और क्या चाहते हैं।
Must Read This: Top 10 Career Options 2026 After 12th – Full Career Guide
Mistake 2: Irrelevant Hobbies और Personal Information डालना
मेरे उसी दोस्त के resume में hobbies section था जिसमें लिखा था “watching cricket, listening to Bollywood songs, sleeping.” Recruiter को इससे क्या पता चला? कुछ नहीं।
Hobbies तभी resume में डालें जब वो job से relevant हों। अगर आप content writer की job के लिए apply कर रहे हैं तो “blogging” या “creative writing” relevant hobby है। अगर आप graphic designer बनना चाहते हैं तो “photography” या “digital art” mention करना sense बनाता है।
इसके अलावा personal information जैसे कि father’s name, mother’s name, religion, caste, blood group यह सब modern resume में नहीं डालना चाहिए। यह information न सिर्फ irrelevant है बल्कि कुछ cases में discrimination का कारण भी बन सकती है।
Mistake 3: Fake या Exaggerated Skills लिखना
यह वो गलती है जो short-term में तो काम करती लगती है लेकिन interview में पकड़ी जाती है। बहुत सारे लोग resume में लिख देते हैं “Proficient in Advanced Excel” जबकि उन्हें सिर्फ basic sum और average formula पता है। या “Fluent in English” लिख देते हैं जबकि interview में एक sentence ठीक से नहीं बोल पाते। Recruiter experienced होते हैं। वो interview में exactly वो questions पूछते हैं जो आपने resume में लिखा हो। अगर आपने “Advanced Excel” लिखा है तो वो VLOOKUP, Pivot Tables, Macros के बारे में पूछेंगे। और अगर आप जवाब नहीं दे पाए तो आपकी credibility पूरी तरह खत्म हो जाती है।
इसकी जगह क्या करें:
Skills को honestly rate करें। “Basic Excel”, “Intermediate Python”, “Beginner level SQL” लिखना ज़्यादा professional लगता है बजाय fake proficiency claim के।
Mistake 4: बहुत पुरानी या Irrelevant Work Experience डालना
अगर आप fresher हैं और आपने 10वीं class में किसी local shop में part-time काम किया था, तो उसे resume में डालने की ज़रूरत नहीं है अगर वो आपकी current job application से completely irrelevant हो। इसी तरह अगर आप 5 साल experienced हैं और IT sector में job ढूंढ रहे हैं, तो आपकी college के first year की project detail या उस part-time data entry job का mention ज़्यादा relevant नहीं है। Resume में सिर्फ वो experience डालें जो directly या indirectly आपकी target job से connected हो। अगर experience कम है तो projects, internships और certifications mention करें।
Mistake 5: Spelling Mistakes और Grammatical Errors छोड़ना
यह सुनने में basic लगता है लेकिन यकीन मानिए यह गलती बहुत ज़्यादा होती है। एक recruiter ने एक बार बताया कि उनके पास एक candidate का resume आया जिसमें “Management” लिखा था “Management” की जगह। सिर्फ इस एक spelling mistake की वजह से वो resume discard हो गया। Resume में एक भी spelling mistake या grammatical error नहीं होनी चाहिए। यह directly आपकी attention to detail को reflect करता है।
इससे बचने के तरीके:
Resume लिखने के बाद उसे Grammarly पर check करें जो कि free में available है। इसके अलावा किसी दोस्त या senior को भी एक बार पढ़वाएं। खुद भी 2-3 बार ज़रूर पढ़ें।
Mistake 6: बहुत Long Resume बनाना
Fresher होने पर 2 या 3 page का resume बनाने की ज़रूरत नहीं है। एक fresher का resume exactly 1 page का होना चाहिए। अगर आपके पास genuinely इतना experience है कि 2 pages भरते हैं तभी 2 pages ठीक हैं। लेकिन ज़्यादातर freshers font size छोटी करके, spacing बढ़ाकर, या irrelevant information डालकर resume को 2-3 pages का बना लेते हैं। यह recruiter को impress नहीं करता। Recruiter के पास time कम होता है। 1 page का clean और well-structured resume 3 page के cluttered resume से हमेशा बेहतर होता है।
Mistake 7: Photo और Personal Details गलत तरीके से डालना
Photo को लेकर बहुत confusion है। कुछ लोग selfie लगा देते हैं, कुछ casual photo लगाते हैं, कुछ बहुत पुरानी photo लगाते हैं। अगर आप photo लगा रहे हैं तो:
- Professional headshot होनी चाहिए जिसमें formal dress हो
- Background plain और light colored होना चाहिए
- Photo recent होनी चाहिए
- Photo का size appropriate होना चाहिए, पूरे page पर नहीं
इसके अलावा कुछ लोग resume में complete address लिख देते हैं जैसे कि “House No. 45, Gali No. 3, Near Railway Station, Bareilly.” इतनी detail की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ city और state काफी है। और एक important बात — date of birth, marital status, और gender mention करना ज़रूरी नहीं है जब तक कि specifically नहीं माँगा गया हो।
Also Read This: How to Turn a Small Campus Agency Into a Recurring Revenue Business
Resume बनाने के लिए Best Free Tools
अगर आप अच्छा resume बनाना चाहते हैं तो यह free tools use करें:
- Canva: Resume templates professionally designed हैं और customize करना बहुत आसान है
- Zety या Novoresume: Guided resume builder जो आपको step by step resume बनाने में help करता है
- Google Docs: Simple और clean resume के लिए Google Docs के templates बहुत अच्छे हैं
- LinkedIn: अपना LinkedIn profile complete करें और वहाँ से PDF download करें
एक Last Tip जो लोग Ignore करते हैं
हर job के लिए same resume मत भेजें। यह बात मैंने खुद experience की है। जब आप resume को specific job के हिसाब से थोड़ा customize करते हैं जैसे कि job description में जो keywords हों वो अपने resume में naturally include करें, तो response rate dramatically बढ़ जाती है।
ATS यानी Applicant Tracking System की बात करें तो बड़ी companies अब software use करती हैं जो automatically resumes scan करता है। अगर आपके resume में job description के keywords नहीं हैं तो आपका resume HR के पास पहुँचने से पहले ही reject हो जाता है।
Conclusion
Resume एक document नहीं है। यह आपकी पहली impression है। और जैसा कि कहा जाता है, first impression last impression होता है। यह 7 mistakes आज से ही अपने resume में check करें। अगर इनमें से कोई भी गलती है तो उसे तुरंत fix करें। एक clean, honest और well-structured resume एक average candidate को भी interview तक पहुँचा देता है। और याद रखें, resume का काम interview दिलाना है। Interview में आपकी skills और personality काम करती है। तो पहले resume को सही करें, फिर interview की preparation करें।
I was little bit afraid before going to interview session, i am also confuse what to write and not in my resume, but after this article, all my confusions have vanished. Thanks to Author for covering my topic.
Thanks for your valuable feedback sir. I hope your interview goes fabulously!