Recruitment Agency: दोस्तों आज की इस टेक्नोलॉजी वाले समय में कोई भी व्यवसाय अपने घर से ही शुरू करना बेहद आसान हो गया है। अगर आपके पास कोई बड़ा निवेश नहीं है तो चिंता की बात नहीं है, क्योंकि अब इंटरनेट, सोशल मीडिया और फ्री टूल्स के इस दौर में आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। अगर आप कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा पैसा भी कमा सके और लोगों की मदद भी कर सके तो आपको एक रिक्रूटमेंट एजेंसी खोलने के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
Recruitment Agency के जरिए किसी कंपनी में काम ढूंढ रहे टैलेंटेड लोगों को और कंपनी को उन प्रतिभाशाली लोगों की जरूर को पूरा करने का काम कर सकते हैं। इस फील्ड में आपको सिर्फ अपने नेटवर्क और स्किल पर काम करने की जरूरत है। इसमें पैसा कम लगता है, इसलिए इस व्यवसाय को शुरू करना आसान है। इस आर्टिकल में मैं आपको विस्तार से यह बताने की कोशिश करूंगा कि आप बिना कम पैसे या बिन पैसे के ही अपने घर से ही एक सफल रिक्रूटमेंट एजेंसी कैसे खोल सकते हैं।
Overview: Recruitment Agency
| Article Name | Start Recruitment Agency from Home |
| Niche Type | Online Earning & Business |
| Article Language | Hindi |
| Article Length | 1000+ Words |
| Reading Time | 5 Minutes |
| Author Name | Rahul SY |
| Our Website | https://jobseureka.com |
Recruitment Agency क्या होती है?
रिक्रूटमेंट एजेंसी एक ऐसी बॉडी होती है जो कंपनियां और जॉब सर्च करने वालों के बीच में एक Mutual Coordination का काम करती है। यह एजेंसी कंपनियों के लिए योग्य कैंडिडेट को खोज कर लाती है और उम्मीदवारों को उनके Skill के अनुसार एक अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवाने में मदद करती है।
Read More: How to Set Up a Parallel Recruitment Agency That Works With (Not Against) College TPOs
Recruitment एजेंसी के क्या योग्यता और स्किल्स चाहिए
देखिए एक चीज तो यह जान लीजिए कि आपको अगर रिक्रूटमेंट एजेंसी खोलना है तो इसके लिए कोई विशेष डिग्री की जरूरत नहीं है लेकिन कुछ जरूरी स्किल है जिन्हें जान लेना जरूरी है।
- आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी होनी चाहिए
- आपके अंदर नए-नए नेटवर्क बनाने की क्षमता होनी चाहिए
- एजेंसी को सुचारु तरीके से चलाने के लिए बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए
- आज के इस डिजिटल युग में आपको सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी पकड़ बनाकर रखनी पड़ेगी
- एक सफल पूर्वक एजेंसी चलाने के लिए आपको अपने जॉब मार्केट की गहरी समझ होनी चाहिए
Recruitment Agency को घर से शुरू करने के क्या फायदे है?
- घर से रिक्रूटमेंट एजेंसी शुरू करेंगे तो किराया या ऑफिस स्पेस की जरूरत नहीं पड़ेगी
- कम खर्चे में ही शुरुआत करने मेंमदद मिलेगी
- आपके पास समय फ्लैक्सिबल होगा, जब चाहे तब काम कर सकते हैं
- अगर घर पर ही रिक्रूटमेंट एजेंसी खोलेंगे तो घर के संसाधन को उपयोग में ले सकते हैं
Recruitment एजेंसी के लिए प्लानिंग और रिसर्च कैसे करें?
बिजनेस छोटा हो या बड़ा इसकी शुरुआत करने से पहले उसमें गहन रिसर्च करना जरूरी होता है।
- कौन-कौन सी इंडस्ट्री में नौकरी की ज्यादा डिमांड हो रही है
- किन-किन कंपनियों को रेगुलर कर्मचारियों की जरूरत पड़ती रहती है
- किन शहरों या क्षेत्र में ज्यादा नौकरी की डिमांड होती है
एक Recruitment Agency की कैसे करें शुरुआत?
आज का दौर सोशल मीडिया और इंटरनेट का है। अगर आपने सोशल मीडिया की पावर को समझ लिया तो आप अपने घर से ही कम पैसे में ही एक रिक्रूटमेंट एजेंसी की शुरुआत करके उसे सफल बना सकते हैं। अगर आपके पास इस प्रोफेशन को शुरू करने के लिए जो जरूरी स्किल होती है, वह है तो यकीन मानिए आपको एक रिक्रूटमेंट एजेंसी को अच्छे तरीके से चलने और उसे सफल बनाने में बहुत कम समय लगने वाला है।
अपनी एजेंसी के लिए एक प्रोफेशनल नाम चुने
- सबसे पहले तो आपको अपनी एजेंसी के लिए एक प्रोफेशनल और आकर्षक नाम चुनना है
- एजेंसी की एक सिंपल वेबसाइट और सोशल मीडिया पर सारे पेज बनाकर अपनी सेवाओं की जानकारी अपलोड कर देनी है
छोटी बड़ी सभी कंपनियों से संपर्क बनाए रखें
- Email, LinkedIn या फोन कॉल्स के जरिए छोटे-बड़े सभी व्यवसायों से संपर्क और नेटवर्क बना कर रखें
- उन्हें बताएं कि आपके पास एक कमीशन बेस्ड रिक्रूटमेंट एजेंसी है जो उन्हें योग्य और टैलेंटेड कैंडिडेट प्रोवाइड कर सकती है
जॉब सीकर्स का डेटा बनाएं
- Job Portals, Facebook Groups, WhatsApp ग्रुप्स से कैंडिडेट्स की जानकारी इकट्ठा करें।
- Google Forms का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म बनाएं और सोशल मीडिया पर शेयर करें।
Networking करें
- जितने ज्यादा लोगों से जुड़ेंगे, उतनी ही संभावना होगी आपको कंपनियों और कैंडिडेट्स दोनों मिलें।
- Telegram या WhatsApp पर जॉब अपडेट्स वाले ग्रुप बनाएं।
Also Read This: How to Build a Niche Placement Firm Exclusively for Tier-2 College Students in India
Recruitment एजेंसी के लिए बिना पैसे के मार्केटिंग कैसे करें?
देखिए एक रिक्रूटमेंट एजेंसी की शुरुआत करने से पहले आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि बिना पैसे या कम पैसे में ही कैसे एक अच्छे व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। मैं आपका यह संदेह दूर कर देना चाहता हूं की आपको एजेंसी चलाने के लिए बहुत सारे पैसे की जरूरत पड़ेगी ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज के समय में आपको रिक्रूटमेंट एजेंसी खोलने के लिए ज्यादा प्रचार प्रसार पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया की पावर को अपनी ताकत बनकर के आप रिक्रूटमेंट एजेंसी का Advertisement कर सकते हैं और वहां से आपको फ्री में ही लीड जनरेट होकर आने लगेगी।
Social Media का उपयोग
- Facebook, Instagram, LinkedIn पर Regularly जॉब पोस्ट करें।
- Reels और Stories के जरिए लोगों को Collect करें।
Professional Website बनाएं
- Google Sites, Wix या WordPress जैसे फ्री प्लेटफॉर्म्स पर premium website बना सकते हैं।
- वेबसाइट पर कंपनी के लिए “Hire Candidates” और कैंडिडेट्स के लिए “Apply Now” जैसे फॉर्म जोड़ें।
Google My Business
अपने व्यवसाय को Google पर रजिस्टर करें जिससे लोग आसानी से संपर्क कर सकें।
Recruitment Agency में कमाई कैसे और कितनी होगी?
एक रिक्रूटमेंट एजेंसी में कमाई करने के कुछ तरीके हैं जिनमें सबसे प्रमुख कमीशन होता है। अगर आप किसी कंपनी को एक कैंडिडेट लाकर देते हैं और वह सफलतापूर्वक उस कंपनी द्वारा हायर हो जाता है तो कंपनी आपको एक निश्चित फीस देती है। यह जो फीस होती है वह आमतौर पर कैंडिडेट की एक महीने की सैलरी का 8% से लेकर 20% तक हो सकता है। कभी-कभी तो अच्छी कंपनियों में कैंडिडेट के 1 साल की सैलरी का 15 से 20% भी मिल जाता है, लेकिन यह कभी-कभी होने वाला ही मौका होता है। कुल मिलाकर के एक रिक्रूटमेंट एजेंसी से आप महीने के 40000 से 50000 कमा सकते हैं, लेकिन इसमें समय मुख्य किरदार निभाने वाला है। जितनी पुरानी आपकी रिक्रूटमेंट एजेंसी होगी, जितना आपका अच्छा नेटवर्क होगा,आप की कमाई इस स्पीड से बढ़ती भी रहेगी।
Recruitment Agency: वैधता और पंजीकरण
शुरू शुरू में तो आप बिना रजिस्ट्रेशन के ही अपनी एजेंसी को चला सकते हैं लेकिन जब आप अपनी एजेंसी को स्केल करने जाएंगे तो आपको कुछ जरूरी बिजनेस रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हो जाएगा।
- GST रजिस्ट्रेशन (यदि आपकी कमाई सालाना ₹20 लाख से अधिक हो)
- MSME रजिस्ट्रेशन (सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए)
- एक प्रोफेशनल चालान प्रणाली बनाएं
Recruitment एजेंसी के लिए Challenges and Solution क्या है?
| Challenges | Solution |
| कंपनियां विश्वास नहीं करतीं | एक अच्छा प्रोफाइल और रेफरेंस बनाएं |
| कैंडिडेट्स सीरियस नहीं होते | इंटरव्यू से पहले वेरिफिकेशन करें |
| पैसे की कमी | शुरुआत में खुद का समय और मेहनत इन्वेस्ट करें |
पूरे आर्टिकल में मैंने आपको यह समझने की कोशिश की है कि आप कम पैसे में ही रिक्रूटमेंट एजेंसी का व्यवसाय अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। बस आपकी प्लानिंग आपका एग्जीक्यूशन सही होना चाहिए। सबसे जरूरी चीज इस व्यवसाय में नेटवर्किंग होती है, जिसे आप सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए मजबूत कर सकते हैं। जैसे-जैसे इस फील्ड में आपका अनुभव बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे आपकी एजेंसी भी Grow होती जाएगी। जब एक बार आपका नेटवर्क कंपनियों में मजबूत हो जाएगा तो आपकी कमाई भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ने लगेगी। इस व्यवसाय में आपको मेहनत और ईमानदारी से सही दिशा में काम करना होगा। जिससे भविष्य में आपका एक अच्छा नाम और आमदनी दोनों होगी।
Today i found the best solution from this article on the topic. Starting a recruitment agency without any experience is hard but i will try my best.
Thanks for your appreciation.